रुडकी, अगस्त 26 -- रुड़की, संवाददाता। ज्योतिष गुरुकुलम में राष्ट्र कल्याण, विश्व शांति और जनकल्याण की मंगलकामना को लेकर विशेष रुद्राभिषेक किया गया। ज्योतिष गुरुकुलम के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु आचार्य रमेश सेमवाल महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन किया। रुद्राभिषेक में 108 लीटर गंगाजल के साथ दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से भगवान आशुतोष का अभिषेक किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और भगवान शिव के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।आचार्य रमेश सेमवाल महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया के कई हिस्सों में अशांति, युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं जैसी परिस्थितियां बनी हुई हैं। ऐसे में विश्व शांति और मानव कल्याण की भावना से धार्मिक अनुष्ठान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...