उन्नाव, अगस्त 21 -- शुक्लागंज, संवाददाता। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शुक्लागंज स्थित गंगाघाट रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की समीक्षा के लिए शुक्रवार को गति शक्ति स्टेशन डेवलपमेंट के डायरेक्टर एम.एस. नेगी दिल्ली से सड़क मार्ग होते हुए पहुंचे। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक स्टेशन का गहन निरीक्षण किया और चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ गति शक्ति के एक्सईएन डॉ. एस.सी. श्रीवास्तव, आईओडब्ल्यू अभिषेक मिश्रा, टीम लीडर और इंजीनियर पंकज दिवाकर भी मौजूद रहे। टीम ने स्टेशन भवन, प्लेटफार्म और अन्य बुनियादी ढाँचे का बारीकी से निरीक्षण किया। डायरेक्टर ने निर्माण में गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन मानसून के कारण हुए कार्य में विलंब को गंभीरता से लिया और उन्होंने नाराजगी भी जताई। निरीक्षण के दौरान डायरेक्टर ने प्ल...