गंगापार, अप्रैल 26 -- मेजा थाना क्षेत्र के मदरा मुकुंदपुर गंगा घाट पर रविवार सुबह करीब 11 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पांटून पुल के किनारे खड़ी एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर गंगा के गहरे पानी में चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो बिना चालक के किनारे खड़ी थी। हैंडब्रेक न लगे होने के कारण वाहन धीरे-धीरे खिसकता हुआ सीधे नदी में समा गया। वाहन को पानी में डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया और पास में मौजूद मछुआरों को मदद के लिए बुलाया। स्थानीय लोगों और मछुआरों की कड़ी मशक्कत के बाद बोलेरो को गहरे पानी से बाहर निकाल लिया गया। यह भी पढ़ें- हरशंकरगढ़ी में पुल तो बनाया पर संपर्क मार्ग बनाना भूले गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोग लंबे समय से पक्के पुल की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की लापरवाही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.