बदायूं, अप्रैल 2 -- गोविंद बल्लभ पंत महाविद्यालय की एनएसएस की तीनों इकाइयों द्वारा आयोजित चतुर्थ एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने गंगाघाट पर जन-जागरूकता रैली निकाली। जल ही जीवन है और निर्मल जल अविरल जल के संकल्प के साथ स्वयंसेवकों ने घाट किनारे फैली प्लास्टिक व कूड़े-करकट को साफ किया। शिविरार्थियों ने श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों को गंगा को स्वच्छ रखने की प्रेरणा दी। प्रोफेसर डॉ. विद्याराम शर्मा ने व्याख्यान देते हुए भारतीय संस्कृति में मां गंगा की महत्ता और जल संरक्षण के सूक्ष्म पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान मौजूद श्रद्धालुओं ने भी गंगा को निर्मल रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. रामकुमार, डॉ. गवेन्द्रनाथ, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. ऋचा यादव, कु. दिव्या और कु. सोनाली सहित सभी कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन...