संभल, मई 14 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव गंगहेटा में बुधवार को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सुबह में तेज आंधी तूफान में बिजली के पोल व छप्परनुमा घर की दीवार के नीचे दबकर महिला व ग्रामीणम की मौत हो गई। गांव में एक साथ दो मौतों से कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव गंगहेटा में बुधवार को आंधी तूफान ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। अलग-अलग हादसों में एक महिला और एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसों के बाद गांवों में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में मातम पसरा रहा। गंगहेटा गांव निवासी राजपाल सिंह की 32 वर्षीय बेटी नेमबती पत्नी दुर्गेश अपने दो बच्चों के साथ करीब 15 दिन पहले मायके आई हुई थी। ब...