रुडकी, अप्रैल 19 -- रुड़की, संवाददाता। रुड़की क्षेत्र में पांच दिन से लापता युवक का शव गंगनहर से बरामद हुआ है। युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने के दौरान गंगनहर के तेज बहाव में बह गया था। शनिवार रात उसका शव आसफनगर झाल के पास मिला। भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानकमाजरा निवासी 18 वर्षीय आदित्य अपने साथियों के साथ पांच दिन पहले गंगनहर में नहाने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद से ही पुलिस और परिजन युवक की तलाश में जुटे हुए थे। यह भी पढ़ें- गंगनहर में डूबने से युवक की मौत शनिवार देर रात आसफनगर झाल के पास गंगनहर में एक शव दिखाई दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला और उसकी पहचान आदित्य के रूप में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.