मुजफ्फर नगर, जून 20 -- सिखेड़ा/जानसठ । सिखेड़ा गंगनहर में एक अज्ञात महिला का शव दिखाई दिया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसलिए पुलिस की लापरवाही से शव आगे निकल गया। शुक्रवार को सिखेड़ा गंगनहर पुल पर मौजूद लोगों ने अज्ञात महिला के शव को पानी में देखा। लोगों ने उसका वीडियो बनाया और उसके बाद पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि सूचना मिलने पर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसलिए शव गंगनहर में बहता हुआ आगे निकल गया। सीओ राजू कुमार साव का कहना है कि गंगनहर में अज्ञात महिला का शव बहते हुए आगे निकलने की जानकारी नहीं हुई है। इसकी जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...