गंगनहर में सिल्ट बढ़ने पर नहर बंद, 40 से अधिक घाट सूखे
हरिद्वार, अगस्त 7 -- पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद गंगा के जलस्तर में आई बढ़ोतरी से शुक्रवार को ऊपरी गंगनहर में सिल्ट की मात्रा अचानक बढ़ गई। सिल्ट 12,500 पीपीएम पहुंचने पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने भीमगोड़ा बैराज के लिंक चैनल से गंगनहर को बंद कर दिया। नहर बंद होने के कारण मायापुर बैराज से ज्वालापुर तक करीब 40 से अधिक गंगा घाटों पर पानी नहीं पहुंचा और घाट सूने नजर आए। हालांकि हरकी पैड़ी पर भागीरथी बिंदु से जल प्रवाह सामान्य बना रहा, जिससे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। गुरुवार देर रात से ही पहाड़ी क्षेत्रों से पानी की आवक बढ़ने के कारण भीमगोड़ा बैराज पर गंगा चेतावनी निशान 293.25 मीटर से ऊपर बहती रही। यह भी पढ़ें- Dehradun News: गंगनहर में सिल्ट बढ़ने पर नहर बंद, 40 से अधिक घाट सूखे भीमगोड़ा बैराज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.