हापुड़, जनवरी 3 -- गढ़मुक्तेश्वर। गांव अठसैनी के निकट सूखी पड़ी मध्य गंगनहर में करीब आधा दर्जन से अधिक प्रतिबंध पशुओं की खाल मिलने से एक बार फिर सनसनी फैल गई। सूचना पर हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पांच दिन में ऐसी दूसरी घटना होने से नाराजगी व्यक्त की। संगठन के लोग पशुओं की खाल लेकर दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बैठ गए। हालांकि वहां से गुजरने वाले वाहनों को दूसरे पुल से भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। गांव अठसैनी के निकट से होकर गुजर रही मध्य गंगनहर में पांच दिन पहले प्रतिबंध पशु की खाल पड़ी मिली थी। पुलिस ने हिंदू संगठन के हंगामा करने पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शनिवार सुबह फिर प्रतिबंध पशु की आधा दर्जन से अधिक खालें पड़ी हुई मिलने से लोगों में आक्रोश फैल गया। हिंदू संगठन ...