नोएडा, मार्च 1 -- फॉलोअप: -बीती 24 फरवरी को चितौड़ा पुल के पास गंगनहर में बहा था गोपाल -रविवार को उतराते शव को लोगों ने देखकर दी पुलिस को सूचना गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मसूरी थानाक्षेत्र में गंगनहर में बहे 21 वर्षीय योग प्रशिक्षक का शव पांचवें दिन वेव सिटी थाना क्षेत्र में मिला। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे राहगीरों ने नहर में शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची वेव सिटी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गांव सदरपुर निवासी गोपाल के रूप में हुई है। वह योग प्रशिक्षक था और राष्ट्रीय स्तर का योग खिलाड़ी भी रह चुका था। बीती 24 फरवरी को गोपाल चितौड़ा पुल पर पहुंचा था। उसने अपनी बाइक पुल पर खड़ी की और मोबाइल से परिजनों से बातचीत की। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला था। आशंका थी कि उसने नहर में छलांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.