गंगनहर में बहकर मैकेनिक लापता
हरिद्वार, मई 19 -- हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के प्रेम नगर आश्रम घाट पर गंगनहर में नहाते समय एक युवक तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। सूचना मिलने के बाद जल पुलिस और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस कंट्रोल रूम को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि एक युवक अपने चार-पांच दोस्तों के साथ प्रेम नगर आश्रम घाट पर नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते बहाव में लापता हो गया। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि लापता युवक की पहचान शान मलिक (19) निवासी जियापोता, थाना कनखल के रूप में हुई है। वह मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम करता था। घटना के बाद जल पुलिस की टीम ने गंगनहर में सर्च अभियान चलाकर तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.