हरिद्वार, जून 9 -- पथरी, संवाददाता। पथरी क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसान इन दिनों सिंचाई संकट से जूझ रहे हैं। किसानों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से गंगनहर के नालों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है, जिससे गन्ने समेत अन्य फसलें प्रभावित हो रही हैं। खेत सूखे पड़े हैं और किसान पानी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अन्य फसलों की बुआई भी समय पर नहीं हो पा रही है। कटारपुर, बिशनपुर, कुंडी, घिस्सुपुरा, चांदपुर, रानीमाजरा, बहादरपुर जट, धनपुरा, अंबुवाला, झाबरी और किशनपुर समेत कई गांवों के किसानों का कहना है कि गन्ने की फसल को इस समय पर्याप्त सिंचाई की आवश्यकता है, लेकिन नहरों में पानी नहीं पहुंच रहा। गेहूं की फसल कटने के बाद किसानों ने गन्ने और अन्य फसलों की बुआई कर दी है, जबकि कुछ खेत अभी भी बुआई की प्रतीक्षा में खा...