मेरठ, मई 22 -- दौराला गंग नहर पुलिस चौकी के पास शुक्रवार दोपहर गंग नहर में नहाने के दौरान युवकों के दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मामूली कहासुनी देखते ही देखते संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया है। हालांकि हिन्दुस्तान उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बता दें शुक्रवार दोपहर गंगनहर में काफी संख्या में युवक नहा रहे थे। इसी दौरान एक-दूसरे को धक्का लगने को लेकर विवाद शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- गंगनहर में नहाने के दौरान युवकों में चले डंडे, वीडियो वायरल पहले दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि युवकों ने पास में लगी बल्...