गाज़ियाबाद, जून 2 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गंगनहर में मंगलवार दोपहर में नहाने आया एक युवक गहरे पानी में बह गया। गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के प्रताप विहार निवासी नरेंद्र सिंह भाटिया का 26 वर्षीय पुत्र हरमीत सिंह अपने दोस्तों के साथ मुरादनगर स्थित गंगनहर में नहाने के लिए आए थे। नहाते समय हरमीत सिंह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। नहर में नहा रहे अन्य युवकों ने बचाने का प्रयास किया,लेकिन वह पानी के तेज बहाव में बह गए। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- नहर में डूब रहा था दोस्त बोले वह तो तैरना जानता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...