मेरठ, फरवरी 20 -- सरधना गंगनहर में डूबी कक्षा 12 की छात्रा का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग पाया। पीएसी के गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। दिनभर चली तलाश के बाद भी सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस व छात्रा के परिजन गंगनहर पटरी पर ही जमे हुए हैं। पिलखुवा के गांव खेड़ा निवासी छात्रा रीतू ने मंगलवार नानू पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी थी। नहर में कूदने से पूर्व उसने एक महिला का फोन लेकर अपने भाई से बात की थी। छात्रा के नहर में कूद जाने के बाद महिला ने ही उसके भाई को कॉल कर घटना की जानकारी दी। परिजनों ने थाने आकर पुलिस को मामले से अवगत कराया था और रीतू को तलाश कराने की मांग की थी। थाना पुलिस ने पीएसी के गोताखोर बुलाकर गंगनहर में उसकी तलाश शुरू करा दी थी। गुरुवार को भी दिनभर नानू से लेकर भलसौना तक स्टीमर के माध्यम से पीएसी के जवानों ने गंगनहर में छा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.