रुडकी, मार्च 26 -- कलियर, संवाददाता। कलियर घूमने आए दो युवक गुरुवार को गंगनहर में स्नान के दौरान डूबने लगे। लोगों की सतर्कता से एक युवक को सकुशल बचा लिया गया, जबकि दूसरा युवक तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। जानकारी के अनुसार तीस वर्षीय दिवांस निवासी लोनी, गाजियाबाद अपने एक साथी के साथ गंगनहर में स्नान करने गया था। इस दौरान अचानक दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे पानी के तेज बहाव में बहने लगे। आसपास स्नान कर रहे युवकों ने कड़ी मशक्कत कर दिवांस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरा युवक पानी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.