गंगनहर में कूदे होमगार्ड का शव दो दिन बाद बरामद
मुजफ्फर नगर, जून 6 -- भोपा। भोपा पुल से गंगनहर में कूदे होमगार्ड आनंद कुमार का शव दो दिन बाद जौली-भोपा के बीच गंगनहर से बरामद हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामपुर तिराहा निवासी 55 वर्षीय आनंद कुमार ने बुधवार को भोपा पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी थी। घटना के बाद से पुलिस व गोताखोर उनकी तलाश में जुटे थे। शुक्रवार दोपहर नंगला बुजुर्ग के पास नहर में एक शव बहता दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान पुत्र राहुल कुमार ने आनंद कुमार के रूप में की।आनंद कुमार ट्रैफिक पुलिस मुजफ्फरनगर में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। उनके परिवार में पत्नी कविता देवी और दो पुत्र राहुल व सोनू कुमार हैं। परिवार मूल रूप से भोपा थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा का निवासी है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.