मेरठ, फरवरी 14 -- सरधना। गुरुवार दोपहर सरधना पुल से गंगनहर में छलांग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान पुलिस ने कर ली है। वह दौराला थाना क्षेत्र के मवि मीरा गांव का रहने वाला था। शॉल व चप्पलों को देखकर परिजनों ने पहचान की। फिलहाल पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू करा दी थी। खबर लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिल पाई थी। बता दे, कि गुरुवार को एक व्यक्ति ने सरधना पुल पर अपनी शाल व चप्पल रखकर अचानक गंगनहर में छलांग लगा दी थी। आसपास मौजूद लोगों ने ये नजारा देख पुलिस को सूचना दी। इससे पहले पुलिस वहां पहुंचकर कुछ कर पाती तब तक युवक पानी में डूब चुका था। पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्रयास शुरू किए। शुक्रवार को युवक की पहचान दिनेश कुमार उर्फ टिंकू पुत्र सोनाथ निवासी मवीमीरा दौराला के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.