मेरठ, फरवरी 23 -- सरधना। पांच दिन पूर्व नानू पुल से गंगनहर में कूदी छात्रा का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस और परिजन पीएसी के गोताखोरों से उसकी तलाश करा रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। परिजनों ने छात्रा के मिलने की उम्मीद में गंगनहर पटरी पर डेरा जमा रखा है। बता दें, कि हापुड़ जिले के खेड़ा पिलखुवा निवासी ऋतु तोमर कक्षा 12 की छात्रा थी। 18 फरवरी को उसकी यूपी बोर्ड की पहली परीक्षा थी। उससे एक दिन पहले उसने सरधना क्षेत्र में आकर नानू पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी थी। घटना के दिन वह घर से सहेली के पास नोट्स लेने जाने की बात कहकर निकली थी। जानकारी मिलने के बाद से ही परिजन गंगनहर में उसको तलाश करा रहे हैं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं पा रहा है। रविवार को भी पीएसी की टीम दिनभर गंगनहर की खाक छानती रही। पूरे दिन सर्चिंग करने के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.