मेरठ, अप्रैल 23 -- गुरुवार सुबह गृह क्लेश के चलते गंगनहर में कूदने पहुंची महिला को लोगों ने बचा लिया। उन्होंने महिला को समझाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के परिजनों को बुलाया घर भेज दिया। इस मामले को लेकर काफी देर तक नानू पुल पर अफरातफरी का माहौल रहा। सरूरपुर थाना क्षेत्र के कक्केपुर गांव निवासी कौशल पुत्री सीताराम पति से तलाक के बाद काफी समय से अपने भाई नागेंद्र के पास रह रही है। पिछले कुछ समय से गृह क्लेश के चलते वह तनाव में थी। इस कारण कौशल ने आत्महत्या करने का मन बना लिया। गुरुवार सुबह वह आत्महत्या करने के इरादे से नानू गंगनहर पुल पर पहुंच गई। कुछ देर तक वह वहीं टहलती रही, जिसके चलते आसपास मौजूद लोगों को शक हो गया। जैसे ही महिला ने गंगनहर में कूदने का प्रयास किया, लोगों ने उसको पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना कर दी। सूचना...