मेरठ, मई 9 -- घरेलू कलह से तंग आकर एक महिला गंगनहर पुल पर शनिवार दोपहर खुदकुशी करने पहुंच गई। महिला पानी में छलांग लगाती, इससे पहले ही ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को महिला को लेकर थाने आ गई। जहां समझा-बुझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार उन्हें शनिवार दोपहर सूचना मिली कि पूठखास गंगनहर पुल में कुदने के प्रयास में एक महिला को ग्रामीणों ने पकड़ रखा है। सूचना पर मौके पर पहुंची मिशन शक्ति टीम ने महिला को अपने साथ लेकर थाने ले आई। जहां पर महिला ने पुलिस टीम को क्षेत्र के डालमपुर गांव निवासी बताया। पुलिस ने महिला के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...