रुडकी, फरवरी 25 -- लकेश्वरी औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में केमिकल के ड्रम साफ करते समय दो किशोरों के गंभीर रूप से झुलसने पर पुलिस ने फैक्ट्री मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में केमिकल से भरे ड्रमों की सफाई का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान ड्रम साफ करते समय दोनों किशोर बुरी तरह झुलस गए। उन्हें तुरंत पास में मौजूद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...