देहरादून, अप्रैल 9 -- रुड़की। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में अभियान चलाकर फरार चल रहे 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीमों ने 7/8 अप्रैल की रात दबिश देकर आरोपियों को उनके घरों व संभावित ठिकानों से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में शकील अहमद, जुगनू, पवन धूलिया, सोमपाल सिंह, अजय धीमान उर्फ फिल्टर, गौरव शर्मा, सनोज कुमार, सुशील कुमार सहित एक महिला वारंटी शामिल हैं। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी करते हुए आगे भी वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...