देहरादून, मई 18 -- रुड़की। मंगलौर क्षेत्र के नसीरपुर जा रही एक कार गंगनहर पटरी में जा गिरी। कार में छह लोग सवार थे। हादसे के वक्त कार में तीन पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा समेत कुल छह लोग सवार थे, जो रुड़की से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पानी के तेज बहाव के बीच से सभी छह यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया। जल पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद नहर में डूबी कार को भी क्रेन ने सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...