मेरठ, जनवरी 26 -- मवाना। मवाना क्षेत्र के गांव वीर नगर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब परीक्षितगढ़ को जाने वाली गंगनहर की पटरी के किनारे जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दिया। उधर, थाना प्रभारी पूनम जादौन ने बताया कि शव लगभग चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पहचान कराने का प्रयास कर रही है और मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.