गंगधाडी में ताले तोड़कर लाखों की चोरी, दो चोर पकड़े
मुजफ्फर नगर, मई 11 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र के गंगधाडी गांव में बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद चोरों का चालान कर दिया गया। गांव गंगधाडी निवासी राज सिंह की पत्नी पिछले कई दिनों से बीमार चल रही है, जिसका उपचार दिल्ली में चल रहा है। पांच मई को राज सिंह मकान का ताला बंद कर बागपत क्षेत्र में अपनी लड़की के पास गया था। रविवार को पड़ोसी ने मकान का ताला टूटा देखा तो राज सिंह को सूचना दी। सूचना मिलते ही राज सिंह घर पहुंचा जांच पड़ताल की तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। जहां से हजारों की नगदी के अलावा सोने चांदी के जेवरात गायब थे। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। गांव के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो वहां पर एक नाबालिग और एक युवक नजर आया। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.