गंगद्वार व रजनपुरा में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
मधुबनी, जून 21 -- झंझारपुर/अंधराठाढ़ी । अवैध शराब निर्माण और कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के गंगद्वार और रजनपुरा गांव में पुलिस एवं उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान करीब 620 लीटर अर्धनिर्मित देसी चुलाई शराब को नष्ट किया गया। साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों और कच्चे माल को भी नष्ट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, इन दोनों गांवों में लंबे समय से अवैध शराब निर्माण की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इसके बाद उत्पाद निरीक्षक, अंधराठाढ़ी, झंझारपुर और भैरवस्थान थाना की पुलिस, थाना रिजर्व बल तथा चौकीदारों की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया।
अभियान का विवरण टीम ने गांव के विभिन्न बगीचों, सुनसान स्थानों और घरों के पीछे बने ठिकानों की तलाशी ली। छापेमारी के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.