मुंगेर, अक्टूबर 2 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर पुलिस ने गंगटा थाना क्षेत्र में चालक को बंधक बनाकर हुई टेंपू लूट की गंभीर वारदात का महज कुछ ही दिनों के भीतर उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल अंतरप्रांतीय गिरोह के चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही लुटेरों के पास से लूटी गई टेंपू को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। ​शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सैयद इमरान मसूद ने इस बात की जानकारी दी।

क्या थी पूरी घटना ​एसपी ने बताया कि सफियासराय थाना क्षेत्र के नौलक्खा निवासी आवेदक सिंटू कुमार (पिता- शुकदेव प्रसाद) ने गंगटा थाना में एक लिखित आवेदन दिया था। आवेदन में बताया गया था कि 25 सितंबर 2026 की रात्रि करीब 11:00 बजे उनका टेंपू (रजिस्ट्रेशन नंबर- ...