बांका, जून 17 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर प्रखंड के विभिन्न गांवों में इन दिनों मवेशियों में फैल रही खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) बीमारी से पशुपालक परेशान हैं। विशेष रूप से खड़ौआ गांव में कई पशु इस संक्रामक वायरल रोग की चपेट में बताए जा रहे हैं। बीमारी के कारण पशुओं में मुंह और खुर में घाव, लार टपकना तथा चारा खाने में परेशानी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। खड़ौआ गांव के पशुपालक कामदेव यादव, विलास चौधरी, विष्णुदेव यादव, हरिदेव यादव, फंटूश महतो एवं विपत दास समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सरकार की ओर से अब तक न तो टीकाकरण अभियान चलाया गया है और न ही रोग नियंत्रण के लिए कोई विशेष सहायता उपलब्ध कराई गई है। यह भी पढ़ें- एमएफडी बीमारी से पशुपालक परेशान, विभागीय उदासीनता का आरोप उनका आरोप है कि पशुपालन विभाग के क्षेत्रीय पदाधि...