मिर्जापुर, मई 4 -- अहरौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र चितविश्राम त्रिमुहानी के पास खड़े हाइवा का चार टायर चोर खोल ले गए। सुबह टायर गायब देख चालक के होश उड़ गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सुल्तानपुर निवासी ट्रक चालक अवनीश कुमार ने बताया कि वह गिट्टी लोड करने के लिए जा रहे थे। रात होने के कारण होटल के पास रुक गए। इस संबंध में एसआई संजय कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक से टायर चोरी की सूचना मिली है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- ट्रक चोरी के मामले में तीन महीने बाद मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...