मिर्जापुर, दिसम्बर 23 -- ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मिर्जापुर-रीवां मार्ग पर ड्रमंडगंज के लहुरियादह गांव के पास रविवार की रात सड़क किनारे खड़े बल्कर में दूसरे बल्कर ने पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में मोटर मैकेनिक की मौत हो गई। वह खराब बल्कर की मरम्मत कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीते शनिवार को रीवां से एक बल्कर सीमेंट लादकर वाराणसी जा रहा था। ड्रमंडगंज के लहुरियादह गांव के पास बल्कर का अचानक इंजन खराब हो गया। चालक पुष्पराज ने बल्कर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इंजन की खराबी को ठीक करने के लिए मध्यप्रदेश के रीवां जिला के शहर कोतवाली वार्ड नंबर तीन के चिकान बस्ती निवासी मोटर मैकेनिक 35 वर्षीय सोनू अंसारी को बुलाया। मैकेनिक रविवार की रात लगभग दस बजे बल्कर के इंजन की खराबी को ठीक कर रहा था। उसी दौरान मध्य प्रदेश ...