कन्नौज, मार्च 20 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र में नादेमऊ चौकी के पास एक तेज रफ्तार होंडा अमेज कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर ही दो बार घूम गई। इस हादसे में कार की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय किशोरी लहूलुहान हो गई, जबकि कार सवार चारों लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक, कार सवार सोनू, ममता, सिद्धि और कमलेश नोएडा से तिर्वा स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार नादेमऊ कस्बे के पास पहुंची, वह अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार के एयरबैग खुल गए, जिससे कार सवारों को सिर्फ मामूली चोटें आईं। हादसे के वक्त खरगपुर गांव निवासी गिरीश चक की 12 वर्षीय बेटी गुन्नू वहां मौजूद थी। कार के घूमने से वह उसकी चपेट में आ गई और उछलकर ट्रक के टायरों के ...