आजमगढ़, मई 26 -- मुहम्मदपुर। गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर ब्लाक के सामने खड़े ट्रक में बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के हजारे मलपुर (चिउटही) गांव निवासी 19 वर्षीय अर्पित और 20 वर्षीय अमन अपने चाचा को सरायमीर स्टेशन छोड़ने गए थे। दोनों सरायमीर से घर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई थी। जिससे दोनों घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...