मिर्जापुर, दिसम्बर 15 -- लालगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसही कला गांव के पास सोमवार सुबह घना कोहरा होने से खड़े ट्रक में पीछे से हाइवा ने टक्कर मार दी। हादसे में हाइवा का चालक केबिन में ही फंस गया। पुलिस ने घंटों मशक्कत बाद उसे बाहर निकाला और लालगंज अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वाराणसी-रीवां मार्ग पर लालगंज के बसही कला गांव के पास हाइवे पर सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। सुबह घना कोहरा था। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के कामापुर गांव निवासी 40 वर्षीय उमाकांत पाल पुत्र नंदलाल पाल हाइवा लेकर जा रहे थे। जैसे ही बसही कला गांव के पास पहुंचे। घना कोहरा होने से सड़क किनारे खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया। तेज रफ्तार हाइवा सड़क किनारे खड़े ट्रक में भिड़ गया। हादसे में हाइवा का चालक केबिन में ही फंस गया। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामी...