आजमगढ़, अप्रैल 24 -- बूढ़नपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर में पेट्रोलपंप के पास खड़े ट्रक में गुरुवार की रात चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार में घटना की सूचना मिलने पर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतरौलिया थाना क्षेत्र के लालपट्टी निवासी 50 वर्षीय श्याम अवध यादव ट्रक चालक थे। बुधवार को ट्रक लेकर घर आए थे। बूढ़नपुर बाजार के पास एक पेट्रोलपंप पर ट्रक खड़ा किया था। गुरुवार की रात करीब आठ बजे वह ट्रक के अंदर बैठे हुए थे। इस दौरान उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- कार चालक का शव मिलने से सनसनी घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। पत्नी सुनीता यादव ने पति की मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पो...