आजमगढ़, अप्रैल 19 -- ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा शादीपुर पोखरा के पास रविवार को खड़े ट्रक में आग लग गई। ट्रक की केबिन से धुआं और आग की लपटे उठने लगी। इसके बाद अफरा तफरी मच गई। समय रहते स्थानीय लोगों ने देख लिया। ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए, घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। जिससे बड़ी क्षति होने से बच गई। घटना की सूचना मिलने पर ठेकमा चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पटेल, कांस्टेबल पंकज यादव, सुनील सरोज सहित अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए थे। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप से कुछ दूर पर लगी आग, मचा हड़कंप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.