आजमगढ़, अप्रैल 22 -- लालगंज (आजमगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार पूरब गांव के पास सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में टेंपो सवार मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। सभी लोग अंबेडकर नगर जनपद के मकदूम बाबा स्थान से लौट रहे थे। वाराणसी जनपद के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय अजय साहनी टेंपो चालक है। वह जनवरी माह से अपने ससुराल, मीरापुर बसही (थाना शिवपुर, वाराणसी) में रहकर टेंपो चला रहा था। सोमवार भोर में वह अपने टेंपो से पत्नी 30 वर्षीय सुष्मिता, चार वर्षीय पुत्र कल्लू, दो वर्षीय पुत्री परी, 27 वर्षीय साली शीला (पुत्री रमेश प्रसाद) और 65 वर्षीय सास सूखा देवी (पत्नी रमेश प्रसाद) के साथ अंबेडकर नगर स्थित मकदूम ब...