मिर्जापुर, जून 11 -- अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के हनुमान घाटी के पास गुरुवार की दोपहर खड़े ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक भिड़ गया। क्षतिग्रस्त ट्रक के केबिन में चालक फंस गया। पुलिस ने ट्रक के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालकर उसे अहरौरा अस्पताल में भर्ती कराया है। अहरौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी 30 वर्षीय इंदर यादव ट्रक चालक है। वह सोनभद्र से ट्रक लेकर वाराणसी जा रहा था। जैसे ही अहरौरा के हनुमान घाटी के पास पहुंचा। तभी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक में भिड़ गया। हादसे में ट्रक के केबिन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- खड़े ट्रक से भिड़ा तेज रफ्तार ट्रक, चालक की मौत जिससे चालक ट्रक के केबिन में ही फंस गया। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर अहरौरा...