संतकबीरनगर, फरवरी 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद में मेंहदावल बाईपास के पास खड़े ट्रक में एक स्कॉर्पियो घुस गई। दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। स्कॉर्पियो में सवार आठ लोग गोरखपुर से दोस्त की शादी में दिल्ली गए थे। विवाह समारोह में शामिल होने के बाद सभी लोग दिल्ली से लौट रहे थे। लौटते समय शनिवार को भोर में मेंहदावल बाईपास ओवर ब्रिज के पास पहुंचे थे। सर्विस लेन से चौराहे की तरफ जा रहे थे। सर्विस लेन पर ही गैस सिलेंडर लदा हुआ ट्रक खड़ा था। इसी दौरान स्कार्पियो ट्रक में घुस गई। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...