बिजनौर, मई 5 -- हल्दौर। बिजनौर-नूरपुर मार्ग स्थित गांव अम्हेड़ा में सोमवार देर रात करीब एक बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर तकनीकी खराबी के चलते खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों लोग केबिन में बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी और चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- खड़े ट्रक में पीछे से घुसी डीसीएम, तीन लोग गंभीर रूप से घायल काफी मशक्कत के बाद तीनों घायलों को केबिन से बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से उन्हें बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन...