खड़े ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक, किशोर की मौत
इटावा औरैया, जुलाई 15 -- इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर विरारी आश्रम के पास बुधवार सुबह खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक की टक्कर लगने से किशोर की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मंच गया। इकदिल के गांव बिरारी निवासी प्रेमचंद का 14 वर्षीय पुत्र जयंत प्रसाद अपनी मां गीता देवी के साथ दिल्ली जाने के लिए हाईवे किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था। जयंत बीमार रहता था और गुरुग्राम में इलाज कराने जाने वाला था। इसी दौरान औरैया की ओर से आ रहे एक ट्रक को मां गीता देवी ने हाथ देकर रुकवाया। चालक ने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया। जयंत जैसे ही ट्रक की खिड़की पकड़कर चढ़ने लगा, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए दूसरे ट्रक ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के झटके से खड़ा ट्रक आगे बढ़ गया और जयंत असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। इसी दौरान ट्रक का पहिया उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.