वाराणसी, मई 29 -- पिंडरा। वाराणसी- जौनपुर फोरलेन मार्ग पर फूलपुर में सुरही ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे खड़े हाइवा में निजी एम्बुलेंस जा घुसी। उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे की है। घायलों में एम्बुलेंस चालक अमेठी के मरदानपुर निवासी शिवकुमार तथा सहायक बहराइच के कदौली निवासी सुनील कुमार यादव हैं। दोनो का पैर टूटने गया है। सिर में चोटें आई हैं। घटना के बाद चालक हाइवा समेत भाग निकला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...