भदोही, अप्रैल 4 -- ज्ञानपुर। क्षेत्र के कावंल गांव के पास शुक्रवार की रात करीब नौ बजे खड़ी बाइक में एक ई-रिक्शा भिड़ गया। संयोग अच्छा था कि ई-रिक्शा में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए और हादसा टल गया। ई-रिक्शा से तीन लोग मोढ़ जा रहे थे। इस बीच उक्त स्थान पर पहुंचते ही ई-रिक्शा की लाइट अचानक बंद हो गई और वह बाइक से भिड़ गया। खड़ी बाइक और ई-रिक्शा की गति धीमी होने से हादसा टल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...