हमीरपुर, मई 1 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे पर गुरुवार की रात खड़ी बाइक में पीछे से बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। बाइक सवार इंगोहटा गांव अपने भाई के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। अचानक हुई इस घटना से मृतक के घर में कोहराम है। थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदपुरवा बुजुर्ग के मजरा इटरा निवासी संतराम निषाद के दो पुत्र 22 वर्षीय अंकित और 20 वर्षीय कृष्ण कुमार गुरुवार की रात करीब 10 बजे के आसपास बाइक से चंदपुरवा निवासी आशाराम के पुत्र गुलशन की बारात में शामिल होने के लिए इंगोहटा गांव को निकले थे। हाईवे पर प्रेमनगर के समीप छोटे भाई कृष्ण कुमार की टोपी हवा में उड़ गई। जिसे उठाने के लिए अंकित बाइक रोक खड़ा हो गया। कृष्ण कुमार जब टोपी उठाने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.