साहिबगंज, फरवरी 24 -- बोरियो। बोरियो-बरहेट मुख्य पथ के तेलो गांव के पास अहले सुबह खड़ी बस में गिट्टी लोड हाईवा ने पीछे से टक्कर मार दी। बस के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हलांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आयी। मिली जानकारी के अनुसार जय माँ भवानी बस संख्या-जेएच 04 एडी 1664 बरहरवा से गोड्डा की ओर जा रही थी। तेलो गांव के पास बस से पेसेंजर को उतारा जा रहा था। उसी वक्त पीछे से एक गिट्टी लोड हाईवा संख्या-डब्ल्यूबी 59 डी 0896 जो राजमहल की ओर जा रहा था। पीछे से टक्कर मार दिया। हाईवा चालक फरार हो गया। खलासी हाईवा को तीन मुहानी तक लेकर आया। बस का चालक जावेद अख्तर ने बताया कि गाड़ी खड़ा कर पेसेन्जर उतार रहे थेI उसी वक्त घटना घटी। घटना की सूचना मिलते हीं पुअनि सिद्धार्थ शंकर टोप्पो मौके पर पहुंच कर छानबीन की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...