गोरखपुर, अप्रैल 6 -- जगदीशपुर। एम्स थानाक्षेत्र के जगदीशपुर कस्बे में खड़ी कार में पीछे से आ रही अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। गनीमत रहा कोई हताहत नहीं हुआ। दुर्गेश पांडेय अपने साथी प्रमोद वर्मा के साथ के किसी काम से सोमवार की शाम 4:30 बजे के करीब कुशीनगर की तरफ जा रहे थे। जगदीशपुर कस्बे में पहुचने पर उन्होंने फोरलेन पर किनारे गाड़ी खड़ी कर बगल की दुकान पर चले गए। इतने में ही पीछे से आ रही अज्ञात ट्रक ने कार में टक्कर मार दी, जिससे कार दूसरे लेन में चली गई और क्षतिग्रस्त हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.