मऊ, मार्च 19 -- मऊ, संवाददाता। जिले में प्रवाहित छोटी एवं सहायक नदियों के पुनरोद्धार एवं कायाकल्प के अंतर्गत गाढ़ा ताल से प्रभावित खड़िया नाला, जो आगे चलकर तमसा नदी में मिल जाता है, के पुनरोद्धार के लिए मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। खड़िया नाला के पुनरोद्धार से क्षेत्र में भूजल स्तर में सुधार, सिंचाई सुविधाओं में वृद्धि, जलभराव की समस्या में कमी तथा जैव विविधता के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। टीम ने नाले की वर्तमान स्थिति, जल प्रवाह, गाद जमाव और कूड़ा-कचरा निस्तारण की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया। ग्रामीणों और ग्राम प्रधानों से संवाद स्थापित कर उनके सुझाव एवं समस्याओं को भी गंभीरता से सुना गया। मुख्य विकास अधिकारी ने आश्वस्त किया कि खड़िया नाला के पुनरोद्धार एवं कायाकल्प के लिए शीघ्र ह...