लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- कोतवाली क्षेत्र के सहनखेड़ा गांव के अनीस ने बताया कि वह अपने साथी अजय के साथ बरसोला कलां गांव में खड़ंजा लगा रहा था। तभी एक अपरिचित युवक के साथ वहां पहुंचे बरसोला कलां गांव के रोहित ने अपशब्द कहते हुए काम बंद करने को कहा। इससे मना करने पर रोहित और उसके साथी ने अनीस को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। अनीस की तहरीर पर पुलिस ने रोहित और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...