भदोही, जून 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। खड़ंजा मार्ग पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे चौरापुर बैदान के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक सौंपा। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि चौरापुर बैदान गांव में ग्रामीणों की सुविधा के लिए बने इंटरलॉकिंग मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण कराया गया है। रास्ते में हुए अतिक्रमण को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उनका कहना है कि खड़ंजा मार्ग पर चहारदीवारी का निर्माण कराना पूरी तरह गलत है।ग्रामीणों के अनुसार, जब वे अवैध कब्जा हटवाने की बात करते हैं तो दबंग किस्म के लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इस कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर र...