बागपत, जून 10 -- दाहा। रहतना गांव में खेतों पर जाने वाले सेक्टर पर 10 लाख रुपए की लागत खड़ंजा निर्माण कार्य का मंगलवार को बिनौली ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर उर्फ चीकू ने नारियल फोड़कर कर शुभारंभ किया। प्रमुख ने कहा इस सेक्टर से गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। बिनौली ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर ने कहा कि इस रास्ते से गांव के किसानों को खेतों में आने जाने में लाभ मिलेगा। इस मौके पर पप्पू मुखिया, रामसुमन, जॉनी, बबलू, रणवीर, रामपाल, राजेंद्र मुखिया, सुरेद्र, अनुज शर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- देवरी खुर्द पंचायत में हुआ दो योजनाओं का शिलान्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...